फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Temple land sold through fake will

ठाकुर जी के मंदिर की 22 बीघा जमीन को बसीयत के आधार पर बेचा

Sat, 18 Jul 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Temple land sold through fake will
ताखा तहसील के बालापुर में प्राचीन ठाकुर जी के मंदिर की 22 बीघा बेशकीमती जमीन को कुछ लोगों ने फर्जी वसीयत बनाकर बेच दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की आपत्ति के बाद भी जमीन का दाखिल-खारिज कर दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सांसद रामशंकर कठेरिया से की है।
ठाकुर जी मंदिर को ताखा गांव के गयादीन पाठक के तीन पुत्रों रामबहादुर, शिवशंकर और हरसहाय ने अपनी 1.78 हेक्टेयर जमीन दान में दी थी। महंत गोपाल दास के शिष्य बाबा करनदास को मंदिर का सर्वाकार बना दिया था।
नियमानुसार मंदिर की जमीन सर्वाकार बेच नहीं सकते। उधर, कुछ लोगों ने फर्जी बैनामा कराकर जमीन बेच दी। मामले में बालापुर गांव के रामरतन यादव ने तहसीलदार ताखा के यहां मंदिर की जमीन का दाखिल-खारिज कराने को लेकर आपत्ति दाखिल की।
विज्ञापन

ग्रामीण राजवीर, सतीश सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने मंदिर की जमीन को फर्जी तरीके से बेचने को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसकी शिकायत सांसद रामशंकर कठेरिया से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने मामले में जांच करवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है। मामले में तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने बताया कि वसीयत के आधार पर बैनामा हुआ था। इसी पर दाखिल खारिज किया गया है।
सर्वाकार होने पर जमीन विक्रय नहीं की जा सकती है। अपर जिलाधिकारी जीपी श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में क्या नियम है यह देखना पड़ेगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बालापुर गांव में ठाकुर जी का प्राचीन मंदिर है। मंदिर से 22 बीघा भूमि लगे होने के बाद भी मंदिर जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गया है ।
ग्रामीण बताते हैं कि पहले मंदिर में अष्टधातु की मूर्तियां थी, लेकिन उनका भी पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने मंदिर की जमीन सहित उसकी देखभाल प्रशासन से अपने हाथों में लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed