{"_id":"94c4f7777f9942303480b9ef586b6f88","slug":"temple-issue-election-stunt-ram-gopal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर मुद्दा सिर्फ चुनावी स्टंट : रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर मुद्दा सिर्फ चुनावी स्टंट : रामगोपाल
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो.
विज्ञापन
रामगोपाल यादव ने कहा मंदिर मुद्दे को उछालना सिर्फ चुनावी स्टंट है। यह
नया नहीं है, पहले भी होता रहा है।
रविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की चुनाव के समय में भाजपा पूर्व में भी मंदिर मुद्दे के उछालकर इसका फायदा उठाती रही है। विधानसभा चुनाव निकट है और फिर से वही पुराना स्टंट किया जा रहा है। वोटरों को मंदिर के नाम पर अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं इलाज के दौरान मरीजों की मौत पर परिजनों द्वारा डाक्टर के खिलाफ आए दिन मुकदमा लिखाए जाने के मामले को उन्होंने गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता रहा तो एक दिन डाक्टर मरीज का इलाज करने से हिचकने लगेंगे।
इस मौके पर आयुष विभाग के सलाहकार केपी सिंह चौहान, वरिष्ठ सपा नेता राजपाल यादव, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उमेश दीक्षित, अशोक यादव, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, नपा अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, रामसिंह शाक्य, गोपाल यादव, फुरकान अहमद आदि मौजूद रहे।