{"_id":"69de895c8d407304a5026459","slug":"temperatures-may-rise-above-40-degrees-celsius-this-week-with-drizzle-expected-on-friday-etawah-news-c-216-1-etw1004-141089-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: इसी सप्ताह पारा 40 पार, शुक्रवार को बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: इसी सप्ताह पारा 40 पार, शुक्रवार को बूंदाबांदी के आसार
Wed, 15 Apr 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
इटावा। सूरज के तल्ख तेवरों ने अब लोगों को पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया है। जनपद में गर्मी की रफ्तार अब धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है, जिसके चलते मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी राहत की उम्मीद कम है और इसी सप्ताह पारा 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर सकता है। हालांकि इस बीच शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को जिले में स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी के भी आसार है।
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आने वाले दिनों में लू के थपेड़े और तेज होंगे। मौसम के मिजाज में शुक्रवार को हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को जनपद के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं, इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयार फसलों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें। इसके साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए फसलों में नमी बनाए रखने के लिए समय पर हल्की सिंचाई करें। कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि गेहूं की कटाई और मड़ाई के कार्य में तेजी लाएं ताकि संभावित बूंदाबांदी से नुकसान न हो।
कुछ इस प्रकार रहेगा अगले सात दिनों का तापमान
दिन अधिकतम तापमान
15 अप्रैल 38
16 अप्रैल 38
17 अप्रैल 39
18 अप्रैल 39
19 अप्रैल 40
20 अप्रैल 41
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।