{"_id":"f4961ce17496e05db7e8a99f1a80504d","slug":"tej-pratap-and-pallavi-victorious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज प्रताप, पल्लवी ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज प्रताप, पल्लवी ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर स्थित सेविन हिल्स स्कूल में भूजल सप्ताह के तहत हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में तेज प्रताप ने पक्ष में और विपक्ष में पल्लवी शर्मा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की शुरुआत प्रिंसिपल कैलाश चंद्र यादव, बीएन शर्मा, गोविंद त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन में राजकीय इंटर कालेज, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, सेविन हिल्स आदि स्कूलों के कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय शुद्ध जल-भूजल रहा।
विज्ञापन
पक्ष में प्रथम स्थान सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्र तेज प्रताप, द्वितीय स्थान सेविन हिल्स की छात्रा माही पोरवाल, तृतीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र योगेंद्र पाल तथा विपक्ष में प्रथम स्थान सेविन हिल्स की छात्रा पल्लवी शर्मा, द्वितीय स्थान सुदिती ग्लोबल की छात्रा श्रुति गुप्ता तथा तृतीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र रजत शर्मा ने प्राप्त किया ।
विज्ञापन
प्रिंसिपल कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि भूगर्भ जलस्तर का मुख्य कारण जनसंख्या वृद्धि एवं जल दोहन है। इसका समाधान खोजना होगा। उन्होंने निर्णायकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन मृदुल शर्मा ने किया ।
निबाड़ी कला ने कबड्डी जीती
महेवा (इटावा)। महेवा विकास खंड क्षेत्र के संकुल निबाड़ी कला जूनियर हाईस्कूल में कबड्डी व कला प्रतियोगिता हुई। प्राथमिक विद्यालय निबाड़ी कला ने कबड्डी प्रतियोगिता और रेशमा ने कला प्रतियोगिता में बाजी मारी। इसका आयोजन व्यायाम अनुदेशक जय दीप सिंह व कला अनुदेशिका कीर्ति यादव ने किया।
इस अवसर पर संकुल प्रभारी अजय तिवारी, प्रिंसिपल राजीव शुक्ला, माता प्रसाद, रामनरायन, चंद्रशेखर सिंह, टीचर अशोक सिंह, कृष्णा देवी, पुष्पालता भदौरिया, यदुवीर सिंह, संजीव, मोहित गुप्ता, दीप्ती शुक्ला आदि उपस्थित रहे।