{"_id":"5da40eee8ebc3e93cd66c1ef","slug":"teenager-murdered-after-kidnapping-body-found-in-forest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद किशोरी की हत्या जंगल में मिली लाश, पिता ने गांव के युवक पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद किशोरी की हत्या जंगल में मिली लाश, पिता ने गांव के युवक पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट
Mon, 14 Oct 2019 11:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के चकरनगर में सहसों थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता किशोरी की हत्या कर दी गई। गांव के युवक की निशानदेही पर पुलिस ने रविवार शाम करीब छह बजे जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव कई दिन पुराना है।
विज्ञापन
इससे लगता है कि लापता होने वाले दिन ही किशोरी की हत्या कर दी गई थी। सहसों थाना क्षेत्र के एक गांव 14 वर्षीया किशोरी 11 अक्तूबर को शमशान घाट के पास खेत में बाजरे की बालियां तोड़ने गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो पिता ने खोजबीन की।
विज्ञापन
Trending Videos
लोगों ने बताया कि किशोरी चारा का गट्ठर लेकर काफी देर पहले जा चुकी है। पिता ने शक के आधार पर 11 अक्तूबर को गांव के नीरज के खिलाफ सहसों थाना में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
सीओ चकरनगर वैभव पांडेय ने बताया कि पूछताछ में नीरज ने किशोरी के हत्या करना कबूल किया है। उसकी निशानदेही पर रविवार को शव बरामद कर लिया गया है। शव कई दिन पुराना है, इससे लगता है अपहरण वाले दिन ही हत्या कर दी गई।
अपहरण के कुछ समय बाद ही बालिका की हत्या कर दी गई। हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी सीओ नहीं दे पाए। बताया गया कि नीरज रोज 5 बजे लौट आता था। 11 अक्तूबर को तीन बजे लौट आया था और भैंस बांधकर उसी खेत की तरफ गया। लोगों ने उसे खेत के पास देखा था।