फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teenager killed in suspicious circumstances , the body was found on the bed

किशोर की संदिग्ध हालात में मौत, शव चारपाई पर मिला

Sat, 23 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
अमर उजाला ब्यूरो इटावा। Updated Sat, 23 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed in suspicious circumstances , the body was found on the bed
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला लालपुरा में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। जानकारी होने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, अपने इकलौते पुत्र की मौत से उसके माता-पिता को गहरा सदमा लगा। दोनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें मिनी पीजीआई सैफई भेजा गया। जहां उनका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


शहर के मुहल्ला लालपुरा निवासी शिवा (15) पुत्र विनोद यादव शुक्रवार की रात 9 बजे घर के अंदर कमरे में बेसुध अवस्था में पड़ा था। जब परिजनों ने उसकी यह हालत देखी तो घबरा गए और आनन-फानन पड़ोसियों को बुलाकर उसे लेकर जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अस्पताल से तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला अस्पताल में जब चिकित्सकों ने शिवा को मृत घोषित किया तो अपने इकलौते पुत्र की मौत की खबर पाकर पिता विनोद व मां सदमे में आ गई।

उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हे मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। बताया गया है कि पिता विनोद की हालत काफी गंभीर है उन्हें आईसीयू में रखा गया है। वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि जब विनोद ने उनको बुलाया तो शिवा बेसुध था। उसकी मां ने बताया कि शाम करीब पांच बजे उसने मुझसे कहा कि  उसके सिर में दर्द हो रहा है। तो  मां ने कहा कि सो जाओ तो दर्द ठीक हो जाएगा। मां के कहने के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया।

रात करीब नौ बजे उसकी मां उसे खाना खाने के लिए जगाने गई तो वह बेसुध पड़ा था । उसकी हालत देख मां ने आसपास के लोगों को बुलाया और अस्पताल ले गई। घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल, बल्देव स्वीट हाउस के सुरेश यादव, राजा छाबड़ा, राकेश यादव, राजू गुप्ता आदि पहुंचे और इस हादसे पर शोक व्यक्त किया।

सीओ सिटी शिवराज सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि अपनी बहन की डोली उठाने के  12 घंटे बाद ही शिवा चल बसा। घर में शादी के बाद का कायम माहौल यकायक मातम में बदल गया है। परिजनों के अलावा नाते रिश्तेदार इस हादसे से बहुत दुखी हैं। शिवा लालपुरा निवासी विनोद का इकलौता पुत्र था।

वह चार बहनों में अकेला भाई था। गुरुवार को बड़ी बहिन मोनिका की शादी अशोक नगर निवासी रोहित के साथ हुई थी। गुरुवार को घर में शादी की खुशियां थी। शिवा भी बरातियाें का स्वागत सत्कार में लगा रहा। शुक्रवार की सुबह ही शिवा ने अपनी बहन मोनिका को विदा किया था।


काम की अधिकता के चलते वह थकान भी महसूस कर रहा था। पड़ोसियों के अनुसार उसकी मां ने भी यही बताया कि उसने सिर दर्द होने की बात कही थी और मां के कहने पर ही वह सोने गया था। लेकिन मां यह नहीं जानती थी कि जिसे वह सोने के लिए कह रही है वह उनका इकलौता पुत्र हमेशा के लिए सो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed