{"_id":"65735d172c0cd670bd0a278d","slug":"teenager-dies-in-road-accident-etawha-news-c-216-1-etw1002-6200-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सड़क हादसे में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सड़क हादसे में किशोर की मौत
Fri, 08 Dec 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
इटावा। शादी समारोह में शामिल होने कानपुर के घाटमपुर से आए एक किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई।
कानपुर जनपद के घाटमपुर निवासी हर्ष चौहान (16) पुत्र योगेंद्र सिंह चौहान बकेवर थाना क्षेत्र के मुकुटपुरा गांव शादी समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे गांव के पास उसे महेवा रोड पर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी महेवा लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही किशोर के शव को अपने साथ ले गए। (संवाद)