{"_id":"634ef27d66dec256ad6b714e","slug":"teen-ager-suicide-etawah-news-knp7240077197","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूलकर किशोर ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूलकर किशोर ने जान दी
विज्ञापन
जसवंतनगर। मोहल्ला मोहन की मडै़या गांव में मंगलवार शाम किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहन की मडैया निवासी विवेक शंखवार ने बताया कि मंगलवार को वह मां माया देवी के साथ मजदूरी पर गया था। घर में छोटा भाई राहुल शंखवार (15) अकेला था। शाम को छह बजे के आसपास मां बेटे जब मजदूरी से वापस आए तो घर का दरवाजा बंद था। कई बार आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो विवेक ने खिड़की से झांककर देखा।
राहुल छत पर लगे कुंडे से गमछे के सहारे फंदे से लटका था। विवेक जोर-जोर से रोने लगा। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर राहुल को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जसवंतनगर थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने बताया कि किशोर के आत्महत्या करने का कारण पता लगाया जा रहा है।