{"_id":"63e6a38401f278c6af075076","slug":"teen-ager-girl-fell-from-loader-and-died-etawha-news-c-12-1-75054-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: लोडर की सवारी किशोरी की जिंदगी पर पड़ी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: लोडर की सवारी किशोरी की जिंदगी पर पड़ी भारी
Sat, 11 Feb 2023 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। रोक के बाद भी लोडर पर सवारियों का ढोया जाना लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। आगरा-कानपुर हाईवे पर परिवार के साथ हाथरस जा रही किशोरी झपकी आने से लोडर से गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हाथरस के थाना सिकंदरामऊ के गिरधरपुरा गांव निवासी शिवराज सिंह करीब 10 सालों से पूरे परिवार के साथ जसवंतनगर में रह रहे हैं। गिरधरपुरा में शिवराज की ससुराल है। शुक्रवार सुबह शिवराज पत्नी शकुंतला, बेटी उजाला (16), बेटे दीपक और कन्हैया के साथ सामान और भैंस लेकर गांव गिरधरपुरा जा रहा था। उजाला, उसकी मां और भाई लोडर में पीछे बैठे थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उजाला डाला के पास खड़ी हो गई। इसी दौरान उसे झपकी लग गई और वह हाईवे पर जा गिरी। मां और बच्चों के चीखने पर चालक ने लोडर रोका। परिजन उजाला को उठाने पहुंचे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। राहगीरों ने हादसे की सूचना जसवंतनगर पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ जसवंतनगर अतुल प्रधान ने बताया कि लोडर से गिरकर किशोरी की मौत हुई है। चालक रोक के बाद भी सवारियां ढो रहा था इसलिए उस पर कार्रवाई की जाएगी।
मशीन की चपेट में आकर मिस्त्री घायल
बकेवर। क्षेत्र के गांव बिजौली में सरिया काटने के दौरान मशीन की चपेट में आकर मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकेवर क्षेत्र के गांव बिजौली में बिलालपुर गांव निवासी रामकिशोर मकान निर्माण के लिए ग्लैंडर मशीन से सरिया काट रहे थे। तभी हाथ से मशीन छूट गई। इससे रामकिशोर के हाथ व पैर में गंभीर चोटें आ गईं। (संवाद)