{"_id":"640cc4d9555bdbc24d055417","slug":"team-did-combing-no-clue-of-leopard-etawha-news-c-12-1-knp1030-118895-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वन विभाग की टीम ने की कांबिंग, नहीं हाथ आया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वन विभाग की टीम ने की कांबिंग, नहीं हाथ आया तेंदुआ
Sat, 11 Mar 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
चकरनगर। क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग की टीम के हाथ नहीं लगा। शनिवार को वन विभाग की टीम ने जंगलों में कई घंटे कांबिंग कर तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
टिटौली गांव के लोग आए दिन बकरियों और छोटे पशुओं को निवाला बना रहे तेंदुए के कारण दहशत में है। गांव के जगतार सिंह, राम अवतार, बदन सिंह, ज्ञान सिंह ने बताया कि तेंदुआ शाम होते ही गांव के आसपास शिकार के लिए मंडराने लगता है। वन क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने बताया के गांव से सटे जंगल में तेंदुए की तलाश की जा रही है। वन विभाग के विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं। देर शाम तक कहीं निशान नहीं मिले हैं।