फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teachers showed their talent in making posters

अध्यापकों ने पोस्टर बनाने में दिखाई अपनी प्रतिभा

Sat, 21 Nov 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers showed their talent in making posters
फोटो संख्या 14 प्रशिक्षण परिषद के निर्देशानुसार डाइट इटावा में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आय? - फोटो : ETAWHA
इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशानुसार डाइट इटावा में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता हुई। इसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए जो थीम निर्धारित की गई थी उसमें स्थानीय व्यवसाय ,मेरा गांव मेरी पहचान, मेरा विद्यालय मेरी पहचान, सामाजिक सद्भाव, ग्राम शिक्षा समिति, मिशन शक्ति, दो गज दूरी मास्क है जरूरी आदि थीमों से कोई एक थीम चुन कर उस पर पोस्टर बनाने थे। इस प्रतियोगिता में एक प्राथमिक और एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को जनपद स्तर पर विजेता घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

विजेताओं का निर्णय कला क्षेत्र से जुड़ा तीन सदस्यीय पैनल करेगा। विजेताओं को राज्य स्तर पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। कला प्रतियोगिता के प्रभारी प्रवक्ता डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिताऐं अध्यापकों में उत्साह भरती हैं। उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के अवसर देती हैं। विभिन्न विकास खंडों से आये हुए शिक्षकों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed