फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Teacher never retires from responsibilities - Umanath

दायित्वों से कभी सेवानिवृत्त नहीं होता शिक्षक- उमानाथ

Thu, 14 Apr 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teacher never retires from responsibilities - Umanath
बकेवर (इटावा)। बीआरसी बकेवर के सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महेवा ने सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी कार्यक्रम में विकासखंड महेवा के परिषदीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त होने वाले चार शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को आयोजित किया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उमा नाथ ने कहा शिक्षक अपने दायित्वों से कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता है। उसका सामाजिक दायित्व सेवानिवृत्त होने के बाद और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि विभाग की भी यही कोशिश होनी चाहिए कि शिक्षक को सेवानिवृत्त होने के बाद उसके समस्त देयकों का भुगतान शीघ्र से शीघ्र जाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी महेवा उदित राज सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी भर्थना अवनीश कुमार यादव रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मंत्री व जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का संचालन देश दीपक तिवारी ने किया। कार्यक्रम के आयोजक महेवा ब्लाक के महासंघ के अध्यक्ष राजू तिवारी, महामंत्री प्रेम कुमार आनंद, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह सहित ब्लॉक कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने अतिथियों और सभी सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों कृपाल सिंह पाल, महेश चंद दोहरे, सुमन दोहरे और ऊषा त्रिपाठी को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह, पवित्र गीता भेंट की। कार्यक्रम में रेनू त्रिपाठी, रामकृष्ण दुबे ,रवि तिवारी, नागेंद्र प्रताप सिंह ,अर्चना ,अतुल त्रिपाठी, नीता, बृजेश सिंह नवनीत पांडे ,बलराज चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed