{"_id":"58542cab4f1c1b310e649ef1","slug":"taught-student-law-tell-moral-lesson","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को पढ़ाया कानून, बताए नैतिक कर्तव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को पढ़ाया कानून, बताए नैतिक कर्तव्य
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
उपस्थित छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को महेवा के लोकमान्य रूरल इंटर कालेज में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। इसमें सीओ भरथना शिवराज सिंह ने छात्र- छात्राओं को कानून का पाठ पढ़ाया। उन्हें समाज और देश के प्रति नैतिक कर्तव्यों की जानकारी दी। पुलिसिंग में सहयोग को महत्वपूर्ण बता कानून की मदद करने की प्रेरणा दी।
सीओ भरथना शिवराज सिंह ने छात्रों से सवाल-जवाब किए। छात्रा ऋचा तिवारी, मानसी चौधरी, नैंसी पाल, उदय तिवारी, विवेक कुमार, ज्योति, वैशाली आदि ने आईपीसी की धाराओं, एफआईआर, विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया के बारे में प्रश्न किए। सीओ ने कहा कि पुलिस के बारे में सकारात्मक सोच रखें और उसे मित्र समझें। अपने आसपास संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति को देखें तो गोपनीय सूचना पुलिस को जरूर दें। उन्होंने मोबाइल और साइबर क्राइम के खतरों से भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। साथ ही मोबाइल के प्रयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शिव शंकर त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम को महेवा चोकी प्रभारी सुनील गौतम, कालेज के अनुशासन अधिकारी प्रताप तिवारी, प्रवक्ता डा. लवकुश बाबू ,अनिल कुमार दुबे और प्रबंध समिति के उपमंत्री राजू दुबे ने संबोधित किया ।