{"_id":"63430b335945367fa66c756b","slug":"taking-money-but-giving-low-quantity-rashan-etawah-news-knp7224246177","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में खेल, ज्यादा पैसे लेकर कम दे रहे गेहूं-चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में खेल, ज्यादा पैसे लेकर कम दे रहे गेहूं-चावल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोटेदारों की दबंगई कार्डधारकों पर भारी पड़ रही है। बकेवर, भरथना, ताखा और जसवंतनगर से राशन वितरण में खेल के मामले सामने आए हैं। पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों का कहना है कि ज्यादा पैसे लेकर कम राशन दिया जा रहा है। विरोध पर राशन न देने की धमकी दी जाती है। कुछ कोटेदार तो राशन के साथ हींग और जीरे के पैकेट भी बेच रहे हैं। राशन वितरण की पड़ताल में कुछ ऐेसे ही हकीकत सामने आई। कोटेदार बोले कि राशन उन्हें कम मिलता है तो वह भी कम देते हैं। कुछ अतिरिक्त नहीं लेंगे तो उनका काम कैसे चलेगा।
13 की जगह 17 रुपये यूनिट ले रहे, सुनवाई नहीं
बकेवर। बिजौली ग्राम पंचायत में सरकारी राशन की दुकान पर भीड़ दिखी। कृष्ण कुमार सरकारी बरात घर में राशन वितरित कर रहे थे, जबकि कोटा चयन के समय नक्शा उनके घर का लगाया गया था। राशन ले रहीं अनन्या, रोहित राठौर ने बताया कि एक किलो गल्ला कम दिया है। 13 रुपये की जगह 16 से 17 रुपये प्रति यूनिट लिए जा रहे हैं। कोई शिकायत सुनने वाला नहीं है।
ममता ने बताया कि आधा किलो गेहूं और आधा किलो चावल कम दिया जा रहा है। पांच यूनिट होने पर 65 रुपये होते हैं लेकिन 80 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। वृद्धा राजरानी ने बताया कि दो दिन से गल्ला नहीं मिल पा रहा। कोटेदार कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें भी तौल में कम राशन मिल रहा है, इसलिए वह एक किलो कम दे रहे हैं। तीन से चार रुपये तो लूंगा ही। इस संदर्भ में फोन बंद होने से भरथना सप्लाई इंस्पेक्टर से बात नहीं हो सकी। एसडीएम भरथना कुमार सत्यमजीत ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। कोटेदार और आपूर्ति निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
हींग-जीरा लेने का दबाव, विरोध पर इन्कार
भरथना। बालूगंज स्थित राशन की दुकान पर दोपहर करीब 12 बजे कोटेदार सुरेंद्र गुप्ता गेहूं व चावल का वितरण करते मिले। कार्डधारक गिरधारीपुरा निवासी अफीदा ने बताया कि ई-पॉस मशीन पर अंगूठा नहीं लगने से राशन नहीं मिल सका। राजागंज की अंजू देवी ने बताया कि कभी हींग तो कभी जीरा का पैकेट दिया जाता है। विरोध पर कोटेदार राशन न देने की बात कहता है। कोटेदार ने बताया कि दबाव किसी पर नहीं है। सहकारी क्रय विक्रय समिति परिसर में स्थित राशन की दुकान व गिरधारीपुरा में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बंद मिली। कोटेदारों ने बताया कि ज्यादातर कार्डधारक राशन ले चुके हैं। इसलिए दुकान बंद है। आपूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर सिंह ने बताया कि हींग, जीरा लेने का कोई दवाब बना रहा है तो जांच कराई जाएगी। (संवाद)
दोबारा तौल पर 1.8 किलो कम निकला राशन
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र के खिलचीपुर में दुकान पर राशन डीलर महेशचंद्र रविवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे कम राशन तौलता मिला। कछपुरा निवासी विजय बहादुर को छह यूनिट का 30 किलो गेहूं व चावल दिया। जब दोबारा तौल कराई गई तो राशन 28.2 किलो निकला। राशन डीलर ने कहा कि उन्हें राशन तौलकर नहीं मिलता है। जब उन्हें कम मिलता है तो वह कार्डधारकों को कैसे पूरा राशन दें। आपूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र सागर ने बताया कि कार्ड धारक यदि लिखित शिकायत देते हैं तो वह इलेक्ट्रॉनिक काटे की जांच कराएंगे। यदि घटतौली मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
बंद मिलीं दुकानें, ज्यादा रुपये लेने का आरोप
जसवंतनगर। कस्बे के राशन डीलरों की दुकानें रविवार को बंद मिलीं। जैन मोहल्ला स्थित दुकान के बाहर खड़े मोहल्ला गुलाबबाड़ी के दयाराम ने बताया कि उनका पांच यूनिट का राशन कार्ड है। जिस पर 100 रुपये लिए जाते हैं। जबकि नियमानुसार 65 रुपये लेने चाहिए। इसी प्रकार गीतम निवासी फक्कड़पुरा ने बताया कि उनकी दो यूनिट पर 50 रुपये लगते हैं। इसी प्रकार की शिकायतें कस्बे के जैन मोहल्ला, रेलमंडी, गुलाबबाड़ी, लधुपुरा के लोगों ने कीं। पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि अगर घटतौली और पैसे ज्यादा लेने की शिकायतें मिलेंगी तो राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच कराएंगी। घटतौली और हींग जीरा देने का दबाव बनाने की बात सही होने पर संबंधित कोटेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।