{"_id":"c1ff78ca43b8b09f31483162ba1c7ffe","slug":"take-lesson-from-delhi-election-ram-gopal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के चुनाव से सीख लें कार्यकर्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के चुनाव से सीख लें कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शनिवार को केके डिग्री कालेज में हुआ। यहां पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने हाल ही हुए दिल्ली के विधानसभा चुनाव को लेकर नसीहत दी और कहा कि नेता और कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव से सीख लें। उनका कहना रहा कि अब जनता साफ सुथरी छवि वाले नेताओं को ही पसंद कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार अच्छे काम कर रही है, लेकिन जनता के कानों तक यह अच्छे काम नहीं पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ता पार्टी के आधार होते हैं। काफी अहम दायित्वों का वह निर्वहन करते हैं। श्री यादव ने कहा कि दिल्ली चुनाव से संदेश साफ है।
विज्ञापन
कांग्रेस से भी सबक लेने की जरूरत है। क्याेंकि उन्होंने 15 साल दिल्ली में राज किया है, फिर भी उनके मंत्री हजारों वोटों से हारे हैं। कांग्रेस को अहम आ गया था। जनता की अनदेखी करने लगे थे। इसी के चलते उनका यह हश्र हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा में भी घमंड आ गया था।
विज्ञापन
वहां के नेताओं ने खुद भाजपा को हराया है। जनता के निर्णय से साफ है कि वह फरेबी नेताओं से मुक्ति चाहती है। साफ सुथरी छवि वाले ईमानदार लोगों को ही जनता पसंद कर रही है। जब छवि अच्छी होगी तभी वोट मिलेंगे। श्री यादव ने यह भी कहा कि पार्टी के काम अच्छे हैं, लेकिन जनता तक उनका संदेश नहीं पहुंच रहा है। कार्यकर्ताओं को इसमें अभी से जुट जाना चाहिए।
इस दौरान सांसद श्री यादव ने जिला कार्यसमिति के भी पेंच कसे। बूथ स्तर के इस सम्मेलन में बढ़पुरा के 75 बूथ प्रभारी आए थे। 65 बूथ प्रभारी इस सम्मेलन से नदारद रहे। इसे उन्होंने जिला कमेटी की लापरवाही बताई। हालांकि बसरेहर बूथ प्रभारियों की संख्या अच्छी रही। उन्होंने बूथ प्रभारियों के हाथ उठवाए और पूछा कि किन किन को इस सम्मेलन की जानकारी थी। कुछ लोगों ने हाथ उठाकर बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली थी। इस पर श्री यादव ने नाराजगी जताई।
इस सम्मेलन में रामसेवक यादव, केपी सिंह चौहान, राकेश यादव, एमएलसी असीम यादव, प्रेमदास कठेरिया, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, फुरकान अहमद, आशीष राजपूत, गोपाल यादव आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौैजूद रहे। संचालन महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।
कालीवाहन मंदिर की बदली तस्वीर देख दंग
नगर पालिका की ओर से शहर के सिद्धपीठ कालीवाहन मंदिर में कराए गए विकास कार्यों के साथ बनवाए गए फौव्वारा का उद्घाटन रविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव करेंगे। उद्घाटन को लेकर दिनभर तैयारियों का दौर चलता रहा।
शनिवार की दोपहर सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव कालीवाहन मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों को देखा। उन्होंने कहा कि पालिका की ओर से कराए गए विकास कार्यों ने मंदिर की सूरत ही बदल दी है। वह दिन दूर नहीं जब मंदिर की ख्याति और बढ़ेगी तथा भक्तों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।
उन्होंने चेयरमैन कुलदीप गुप्ता से विकास कार्यों की जानकारी की। मंदिर की जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा न हो इसके लिए उन्होंने मंदिर के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए चेयरमैन को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य में पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
अगर बजट नहीं है तो वह अपनी निधि से दे देंगे। चेयरमैन ने बताया कि रविवार को प्रो. रामगोपाल यादव फौव्वारे का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान केपी सिंह चौहान, आशीष राजपूत आदि भी उपस्थित रहे।