फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tailor Shop burnt, loss of millions

टेलरिंग शॉप में लगी आग, लाखों की क्षति

Wed, 24 Dec 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 24 Dec 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tailor Shop burnt, loss of millions

इटावा। पक्की सराय बाजार में स्थित एक टेलरिंग शॉप में सोमवार की देर रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मेहतर टोला निवासी मोहम्मद अनवार पुत्र रकीफ की पक्की सराय पर शिमला टेलर्स और ताज स्टील के नाम से दो दुकानें हैं। सोमवार की रात उन्हें दुकान के पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। वह मौके पर पहुंचे और शटर खोला तो आग धधकती मिली।
विज्ञापन


बीच बाजार में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब टेलरिंग शॉप में रखे ग्राहकों के तैयार कपड़े, सिलाई मशीन जलकर राख हो चुके थे। आग से बर्तन की दुकान में भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान मालिक मोहम्मद अनवार के मुताबिक करीब दो लाख रुपये के नुकसान हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने दुकान के बाहर सर्दी से बचने के लिए आग जलाई होगी। शरारती तत्वों ने दुकान के रोशनदान से जलती हुई कोई चीज अंदर फेंक दी, जिससे आग लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed