फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   suspended Pollworker become restore

निलंबित मतदानकर्मी बहाल हों

Wed, 21 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 21 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
suspended Pollworker become restore
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, माध्यमिक शिक्षक संघ, टीचर्स क्लब समेत अन्य कर्मचारी संगठनों ने मंगलवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि निलंबित किए गए मतदान कर्मियों को शीघ्र बहाल किया जाए।
विज्ञापन


अन्यथा की स्थिति में मतदान प्रशिक्षण व ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, महामंत्री प्रदीप सक्सेना की अगुवाई में ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन


विनोद यादव ने मतदान कर्मी शिक्षकों पर की गई निलंबन की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया साथ ही गोरा दयालपुर मतदान केंद्र की घटना को पुलिस व प्रशासन की नाकामी बताया। राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों पर निलंबन की कार्यवाही कर प्रशासन अपनी कमजोरी छिपाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री प्रदीप सक्सेना ने प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निलंबन को पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया। ज्ञापन देने के बाद कर्मचारियों ने कचहरी स्थित वटवृक्ष के नीचे सभा की, जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन 23 अक्तूबर तक निलंबित किए गए शिक्षकों व कर्मचारियों को बहाल नहीं करता है तो समस्त शिक्षक व कर्मचारी 26 अक्तूबर को होने वाले मतदान प्रशिक्षण का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed