फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sudpended dak sewak climb on tower

Etawah: 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा निलंबित डाक सेवक, विभागीय अधिकारियों पर लगाया ये आरोप

Sun, 02 Apr 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 02 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
sudpended dak sewak climb on tower
मोबाइल टावर पर चढ़ा निलंबित डाक सेवक - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में निलंबित डाक सेवक शनिवार शाम करीब चार बजे 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंली। पत्नी ने विभागीय अधिकारियों पर रुपये लेकर भी बहाल न करने का आरोप लगाया। सत्येंद्र धाकरे निवासी गड़ी रामधन बलराई शहर में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सत्येंद्र जसवंतनगर के कोकिला डाकघर में डाक सेवक था। करीब डेढ़ साल पहले गबन के आरोप में सत्येंद्र को निलंबित कर दिया गया था। वह एक साल से बहाल होने के लिए चक्कर लगा रहा था। मौके पर पहुंची पत्नी ने आरोप लगाया कि पति से दफ्तर के अधिकारियों ने बहाल कराने के लिए रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन


इसके बावजूद उसे बहाल नहीं किया गया। इससे वह तनाव में था। पोस्ट मास्टर आशीष शर्मा ने बताया कि लगभग एक साल पहले सत्येंद्र को निलंबित किया था। डाकरघर अधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि सत्येंद्र के पास 11 लाख रुपये दंपती ने जमा किए थे। वह पांच लाख रुपये का हिसाब नहीं दे सका था। एसडीएम विक्रम राघव भी मौके पर पहुंचे। लगभग आठ बजे अधिकारियों के आश्वासन पर सत्येंद्र नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed