{"_id":"6394d7500e34df204b5359a1","slug":"suditi-global-won-5-medal-in-ethletics-etawah-news-knp732816911","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सुदिति ग्लोबल का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सुदिति ग्लोबल का रहा दबदबा
विज्ञापन
इटावा। सैफई के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शनिवार से ईस्ट जोन क्लस्टर-4 की तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें पहले दिन सुदिति ग्लोबल एकेडमी का दबदबा रहा। टीम ने दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर सीतापुर का विद्याज्ञान स्कूल रहा।
प्रतियोगिता में इटावा, कानपुर, सीतापुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, रायबरेली, मथुरा, टूंडला, अलीगढ़, हाथरस सहित 34 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर-17 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सुदिति ग्लोबल एकेडमी इटावा के छात्र प्रद्युम्न ने गोल्ड मेडल जीता। विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर के छात्र आदित्य प्रजापति ने सिल्वर मेडल और माउंट हिल एकेडमी मथुरा के छात्र दिनेश ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र अनुपम ने गोल्ड मेडल, एसपीएस इंटरनेशनल एकेडमी कोसीकला मथुरा के छात्र बॉबी शर्मा ने सिल्वर मेडल और विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर के छात्र निखिल मौर्य ने कांस्य पदक जीता।
अंडर 17 बालिका वर्ग 1500 मीटर दौड़ में कपिल मुनि चिल्ड्रेंस एकेडमी मैनपुरी की छात्रा प्रिया यादव ने गोल्ड, चिन्मय विद्यालय रायबरेली की छात्रा श्रेया सिंह ने सिल्वर और विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर की छात्रा शिवांकी पाल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
बालिका अंडर-19 1500 मीटर दौड़ में विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर की छात्रा गरिमा मौर्य ने स्वर्ण, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल हरदोई की छात्रा बुशरा ने सिल्वर और डीपीएस कल्याणपुर कानपुर की छात्रा जाह्नवी सिंह ने कांसा जीता।
बालक अंडर 14 लंबी कूद में सुदिति गलोबल एकेडमी इटावा के छात्र आशीष ने गोल्ड, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ के छात्र प्रशांत चौहान ने सिल्वर और आरबीएस हाथरस के छात्र अमन पाठक ने कांस्य पदक जीता। बालिका अंडर 14 लंबी कूद में कैंब्रिज स्कूल टूंडला की छात्रा खुशबू ने गोल्ड, सुदिति गलोबल एकेडमी की छात्रा तान्या यादव ने सिल्वर और विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर की छात्रा दर्शिता सिंह ने कांस्य पदक जीता है।
बालिका अंडर-19 शॉट पुट में एकल एकेडमी शाहजहांपुर की छात्रा किरणदीप कौर ने सोना, मणिपाल पब्लिक स्कूल लखनऊ की छात्रा अनुष्का दीक्षित ने रजत और सुदिति ग्लोबल एकेडमी की छात्रा आकृति दुबे ने कांस्य पदक हासिल किया।
निर्णायक जिया उल रहमान, सुभाष कनोडिया, उपेंद्र सेंगर, गजेंद्र सेंगर, एसके यादव, पूजा यादव, कामिनी और अभिषेक चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सैफई रामदयाल सिंह रहे। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।