फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sucide

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एएसपी व एसडीएम ने ली जानकारी

Sat, 28 Nov 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
sucide
बकेवर। छेड़खानी से आहत होकर आत्महत्या करने वाली किशोरी का शव पोस्टमार्टम के बाद भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा में गांव पहुंचा। रात में ही पुलिस ने घटना का मामला एक आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर लिया था। देर रात्रि एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, एसडीएम भरथना नम्रता सिंह ने बकेवर थाना अपर ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को 14 वर्षीय किशोरी के छेड़खानी से आहत होकर घर के ऊपरी मंजिल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किशोरी के साथ गांव के ही एक नाबालिग किशोर के द्वारा गन्ना मांगने पर छेड़खानी का आरोप परिजनों ने लगाया था।
विज्ञापन

देर शाम थाना पुलिस ने परिजनों के प्रार्थना पत्र पर एक नामजद आरोपी किशोर के विरुद्ध छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट, आत्महत्या के लिए उकसाने, गाली-गलौज करने व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। शनिवार को दोपहर पोस्टमार्टम के बाद किशोरी के शव को लेकर थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह फोर्स के साथ अपनी सुरक्षा में गांव लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह के साथ ही बकेवर, भरथना व लवेदी थाना पुलिस की निगरानी में गांव के बाहर एक बाग में किशोरी के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। विवेचक सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed