{"_id":"64b440e8267de309b105c244","slug":"subroto-mukherjee-state-level-football-tournament-from-tomorrow-etawha-news-c-216-1-etw1001-654-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सुब्रतो मुखर्जी राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सुब्रतो मुखर्जी राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता कल से
Mon, 17 Jul 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
सैफई। 62 वीं विद्यालयी सुब्रतो मुखर्जी राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-14 व अंडर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता 18 से 23 जुलाई के बीच मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई में होगी। यह जानकारी प्रभारी प्रधानाचार्य/एसडीएम रामदयाल सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों से लगभग 500 खिलाड़ी बालक व 36 खेल प्रशिक्षक प्रतिभाग करेंगे। सुब्रतो कप फुटबाॅल अंडर-14 बालक वर्ग का 18, 19 और 20 जुलाई को और अंडर-17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता 21, 22 और 23 जुुलाई को आयोजित होगी। (संवाद)
.............................
खेल कबड्डी में प्रवेश परीक्षा समाप्त
सैफई। मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा छह के खेल कबड्डी में प्रवेश परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। इस परीक्षा में प्रदेश भर से 72 बच्चों ने भाग लिया। मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल कबड्डी में चयनित बच्चों को रिक्त सीटों के सापेक्ष मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। मुख्य चयन परीक्षा प्रभारी प्रधानाचार्य एसडीएम रामदयाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। (संवाद)