फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   study pharmacy at rims

रिम्स में इसी सत्र से शुरू होगी फार्मेसी की पढ़ाई

Tue, 17 Mar 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 17 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
study pharmacy at rims

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई के तहत संचालित पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय में इस सत्र से फार्मेसी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। पहले बी फार्मा के 60 सीटों के लिए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके बाद एम फार्मा के कोर्स शुरू होंगे। इसके लिए आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजूकेशन की टीम ने निरीक्षण कर लिया है। ये जानकारी संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर टी प्रभाकर ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय के तहत कालेज आफ फार्मेसी को अगले सत्र से चलाने के लिए सारी तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजूकेशन ने मौके पर आकर जायजा भी ले लिया है। अगले सत्र से बी फार्मा में 60 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। कालेज के दौरे पर आई टीम ने भी बारीकी से निरीक्षण किया। उसे सारे लैब भी ठीक मिले। इसके अलावा पढ़ाने के लिए की गई व्यवस्था भी दुरुस्त मिली है। उन्होंने बताया कि यह प्रदेश में सरकारी सेक्टर का पहला कालेज आफ फार्मेसी होगा।
विज्ञापन


डॉ. प्रभाकर ने बताया कि संस्थान में पूर्व में नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, आप्टोमेट्रिक, रेडियोलाजिकल इमेज में डिग्री व डिप्लोमा कोर्सेज संचालित किए जा रहे हैं। कालेज को जल्द ही मान्यता मिल जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य पैरामेडिकल कालेज प्रोफेसर अरुण नागरथ के अलावा प्रभारी पैरामेडिकल डा. सुनील श्रीवास्तव, डा. कमल पंत, प्रशासनिक अधिकारी केबी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed