{"_id":"589dfd954f1c1b7b0d378cfe","slug":"students-shows-talent-in-jimnastic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिमनास्टिक में छात्र-छात्राओं ने दिखाया कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिमनास्टिक में छात्र-छात्राओं ने दिखाया कौशल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 10 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कृत किए गए छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशालय उ.प्र. के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी एसके लहरी ने किया।
विज्ञापन
बालक वर्ग की प्रतियोगिता में फ्लोर एक्सरसाइज में ज्ञानस्थली एकेडमी के अर्जुन सिंह प्रथम, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल के अक्षय प्रताप सिंह द्वितीय और सेंट मेरी इंटर कालेज के अक्षत सिंह सेंगर तृतीय रहे। पामल हार्स में एसआरबी पब्लिक स्कूल के सक्षम सिंह प्रथम, ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल के हर्ष कुमार द्वितीय, सेंट मेरी इंटर कालेज के शौर्या सिंह तृतीय रहे। वाल्टिंग हार्स में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के सुमित कश्यप प्रथम, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल के दिव्यांशु सिंह द्वितीय तथा सेंट मेरी इंटर कालेज के सत्यम यादव तृतीय रहे। रोमन रिंग में एसएन इंटर कालेज के सौरभ यादव प्रथम, सेंट मेरी इंटर कालेज के सार्थक दुबे द्वितीय तथा स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल के सात्विक दुबे तृतीय स्थान पर रहें। हाईबार में केंद्रीय विद्यालय के रुद्रप्रताप सिंह प्रथम, एसएन इंटर कालेज के आकाश दीप द्वितीय और सेंट मेरी इंटर कालेज के शेष पोरवाल तृतीय रहे।
विज्ञापन
पैरललबार में सेंट मेरी इंटर कालेज के देवराज राजपूत प्रथम, संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के आदर्श वर्मा द्वितीय तथा मां शारदा पब्लिक स्कूल के गोपाल राजपूत तृतीय रहे। जबकि बालिका वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज में केंद्रीय विद्यालय की अलंकृता सिंह प्रथम, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल की सौम्या सिंह द्वितीय तथा एसआर पब्लिक स्कूल की अनन्या सिंह तृतीय रही। अनईविन बार में एसएम पब्लिक स्कूल की महिमा सिंह प्रथम, पुलिस माडर्न स्कूल की रोशनी राजपूत द्वितीय और मां शारदा पब्लिक स्कूल की साक्षी वर्मा तृतीय रही। वाल्टिंग टेबल में पुलिस माडर्न स्कूल की हेमा भारती प्रथम, मां शारदा पब्लिक स्कूल की श्रेया वर्मा द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रियंका राजपूत तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
बैलेंसिंग बीम में सेंट मेरी इंटर कालेज की लवली राजपूत ने प्रथम, एसआर पब्लिक स्कूल की आयुषी सिंह ने द्वितीय तथा मां शारदा पब्लिक स्कूल की अनन्या राजपूत ने तृतीय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण इटावा हॉकी के अवैतनिक सचिव बजरंग कुमार ने किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में आरती गुप्ता, अंशकालिक प्रशिक्षक जिम्नास्टिक, आशू गुप्ता, विजेंद्र सिंह, अरुण कुमार, रामप्रताप, कप्तान सिंह, सुनील कुमार, रिषी यादव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर अनिल चौधरी, राकेश भदौरिया, हरीशंकर लाला, सनी कुमार, बिजेंद्र सिंह, ब्रजेश सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।