{"_id":"6261a956f0c18c15e4477d69","slug":"students-are-worried-about-their-future-etawah-news-knp692407237","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को अपने भविष्य को लेकर है चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को अपने भविष्य को लेकर है चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 38- यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं के साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव। संवाद
यूक्रेन से लौटे छात्र अखिलेश यादव से मिले
मेडिकल कॉलेज में प्रैक्टिस क्लास करने की मांग रखी
क्रासर
कहा, आगे की पढ़ाई की ऑनलाइन व्यवस्था कराई जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को सैफई में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। छात्र-छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज में प्रैक्टिस क्लास की अनुमति और आगे की पढ़ाई ऑनलाइन कराने की व्यवस्था कराने की मांग की।
अखिलेश यादव करहल में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ सैफई आवास पहुंचे थे। आवास पर मुलाकात के दौरान छात्रा तेजस्विता यादव का कहना है कि सभी छात्र घर वापस तो आ गए लेकिन उनकी उम्मीद अधूरी रह गई है। उन्होंने कहा कि अगर वह देश में ही दोबारा पढ़ाई शुरू करते हैं तो उनका पैसा और साल दोनों ही बर्बाद होंगे। सरकार उनकी मांग पर सुनवाई करते हुए उनका भविष्य अंधकारमय होने से बचा ले ।
कोमल सिंह नाम की छात्रा का कहना है कि वह यूक्रेन में एमबीबीएस के पहले साल की छात्रा थी । वह बहुत ही उम्मीद से यूक्रेन पढ़ाई के लिए गई थीं, लेकिन वहां के हालात खराब हो गए । इस वजह से उन्हें अपनी जान बचाकर घर लौटना पड़ा। उनका भविष्य बर्बाद होने से बचाया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूक्रेन से लौटे सभी एमबीबीएस छात्र छात्राओं की बात को सुनने के बाद इस बात का भरोसा दिया है कि वह उनकी बात को राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे।