{"_id":"5ffbe78f2eb5907e27b264e331b24b9e","slug":"students-and-faculty-members-to-the-blood-donation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं व फैकल्टी मेंबरों ने किया रक्तदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं व फैकल्टी मेंबरों ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 02 Mar 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई के पैथोलाजी एवं ब्लड विभाग तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कि या गया। शिविर का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डा. टी प्रभाकर ने किया। इसमें 62 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
शिविर में पैरामेडिकल विज्ञान महाविद्यालय की नर्सिंग फै कल्टी प्राचार्या प्रो. बिजिबिजू, सुनीता कुमारी, अर्चना यादव, श्यामा देवी, संदीप कुमार के अलावा छात्र-छात्राआेें ने भी रक्तदान किया। रक्तदान के लिए 66 लोगाें ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 62 ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
रक्तदान करने वालों को संस्थान के निदेशक डा. टी प्रभाकर तथा ब्लड बैंक प्रभारी डा. श्वेता चौधरी ने प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. प्रभाकर ने कहा कि आज भी रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियाें को दूर करने की आवश्यकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति का यह सामाजिक दायित्व है कि वह खुद तो रक्तदान करे ही, साथ ही अपने मित्रों तथा रिश्तेदारों को भी प्रेरित करे।
विज्ञापन
रक्तदान करने वालों को उन्होंने बधाई दी। चिकित्साधीक्षक डा. एसके गुप्ता ने बताया कि कोई भी व्यक्ति संस्थान में संपर्क कर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तकनीक विकास के कारण एक व्यक्ति के रक्त से दो या तीन व्यक्तियाें का जीवन बचाया जा सकता है।
रक्तदान के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है। ब्लड बैंक प्रभारी डा. श्वेता चौधरी ने बताया कि नियमित रूप से रक्तदान करने से शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया और तेज हो जाती है।
रक्तदान करने वाले व्यक्ति को यदि चोट लग जाए तो सामान्य व्यक्ति की तुलना में रक्तदान करने वाले का घाव जल्दी ठीक हो जाता है। शिविर को सफल बनाने में डा. कुलवंत यादव, नीरज सिंह, बृजेश यादव, राकेश मीणा, राबिन गुप्ता का सहयोग रहा।