{"_id":"59cbe41e4f1c1bae538b4bef","slug":"student-dies-in-road-accident-seven-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छात्र की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में छात्र की मौत, सात घायल
इटावा
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिक्सलेन हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप का टूटा पड़ा एक्सल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर।
सिक्सलेन हाईवे पर पिकअप का एक्सल टूटने से छात्र की मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी भेजा, जहां से पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बुधवार शाम पिकअप गाड़ी तेल के पीपे लादकर इटावा से कानपुर जा रही थी। रास्ते में कुछ छात्र और सवारियां उसमें सवार हो गईं। हाईवे पर गोमती पेट्रोल पंप के पास एक्सल टूटने से पिकअप पलट गई। तभी पीछे से आ रही कार की पिकअप से भिड़ंत हो गई। इससे पिकअप सवार कानपुर देहात के सिकंदरा(बेनीपुर) निवासी छात्र अमन बाबू, बिधौली निवासी प्रेमनारायण, उनके साथी प्रांशू व शिवम, मंगलपुर निवासी रामकुमार, कानपुर देहात के ही रामवीर व उनका बेटा आभास और कुनैरा निवासी रामशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे थाने के दरोगा बिजेंद्र शर्मा और भूपेंद्र ने सभी को सीएचसी महेवा भेजा। रास्ते में अमन बाबू की मौत हो गई। प्रेमनारायण, रामकुमार, रामवीर, आभास व रामशंकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चारों छात्र आश्रम पद्यति विद्यालय कांधनी में पढ़ते हैं। दशहरे की छुट्टी होने पर सभी घर जा रहे थे।