{"_id":"60cce3018ebc3e2e076fc2a1","slug":"student-dies-due-to-bus-collision-on-highway-etawah-news-knp635023742","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बस की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बस की टक्कर से छात्र की मौत
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। कानपुर से मथुरा जाते समय फतेहपुर निवासी बीएचएमएस छात्र की बाइक में नेशनल हाईवे पर मनियामऊ गांव के सामने बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी किसान रमेश गौतम का बेटा अनुराग गौतम (25) मथुरा के एक संस्थान में बीएचएमएस की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को वह कानपुर निवासी दोस्त से मिलकर बाइक से मथुरा जा रहा था।
इकदिल थाना क्षेत्र के मनियामऊ गांव के सामने बस उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उछल कर सड़क पर गिरने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनुराग ने हेलमेट लगा रखा था। टक्कर लगने से हेलमेट सिर से निकल कर दूर जा गिरा था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। अनुराग तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी ने बताया कि अनुराग के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बस व चालक का पता लगाया जा रहा है।