{"_id":"5ef635028ebc3e42f801591c","slug":"stuck-with-not-identifying-etawha-news-knp5677866194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिनाख्त न होने से अटकी युवती के हत्या की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिनाख्त न होने से अटकी युवती के हत्या की जांच
विज्ञापन
बिजौली गांव में गुरुवार को बरामद युवती के शव की शिनाख्त न होने से जांच अटकी हुई है। पुलिस अब शव का फोटो छपवाकर गांव-गांव भेजने की तैयारी कर रही है।
बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव में गुरुवार को खेत में तकरीबन 25 साल की युवती का शव बरामद हुआ है। उसके गले में कलावा के धागे में पिरोई हुई गणेश जी की छोटी सी मूर्ति पड़ी हुई थी।
चेहरे पर घाव और गले में नीला निशान दिख रहा था। मांग में सिंदूर और पैरों में बिछिया न होने से उसके अविवाहित होने के कयास लगाए गए।
अनुमान लगाया जा रहा कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस यह भी मानकर चल रही कि शव को यहां लाकर फेंका गया होगा।
इन गुत्थियों का जवाब उसकी शिनाख्त के बाद मिलने के आसार है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। शव का फोटो के साथ पंफलेट छपवाकर आसपास के गांवों के अलावा जिले से सटे अन्य जिलों में भेजे जाएंगे।