फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Street vendors will get the benefit of PM Svanidhi Yojana

पथ विक्रेताओं को मिलेगा पीएम स्वनिधि योजना का लाभ

Thu, 07 Apr 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Street vendors will get the benefit of PM Svanidhi Yojana
नगर पालिका चौराहा पर पथ विक्रेता को जानकारी देते राजस्व विभाग के अधिकारी - फोटो : ETAWAH
इटावा। शहर की सीमा में व्यवसाय करने वाले सभी पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडरों) के लिए नगर पालिका में पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। पंजीकृत सभी वेंडरों को पीएम स्वनिधि योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। पंजीकरण न कराने वाले वेंडर लाभ से वंचित रह जाएंगे। वेंडरों को जागरूक करने के लिए पालिका अधिकारियों ने अभियान शुरू किया दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि कर अधीक्षक राजस्व अमर जीत सिंह यादव और प्रदीप शर्मा को पथ विक्रेताओं को जागरूक करने के लिए लगाय गया है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण निशुल्क है। पंजीकृत वेंडरों को व्यवसाय बढ़ाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना से बैंक से आसान किश्तों पर ऋण दिलाया जाएगा। पहले ऋण ले चुके वेंडर दूसरी किस्त के लिए आवेदन कर सकते हैं। दोनों अधिकाररियों ने पुरविया टोला, पक्का तालाब, नौरंगाबाद, साबितगंज आदि क्षेत्रों में पथ विक्रेेताओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed