{"_id":"c4a19b72cd16506da8a4694346bcec98","slug":"storm-collapsed-wall-farmer-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से ढही दीवार, किसान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से ढही दीवार, किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 16 Jun 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में सोमवार की रात आई तेज आंधी से गोकुलपुरा गांव में एक नलकूप की दीवार ढह गई। दीवार के किनारे सो रहा किसान मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक किसान दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
मरने वाला किसान साहिब सिंह यादव (65) पुत्र तेज सिंह है। परिजनों ने बताया कि उनका नलकूप खेत पर लगा है। सोमवार की रात साहिब सिंह नलकूप पर लेटने के लिए गए थे। भोर पहर करीब चार बजे जोरदार आंधी आई और तेज बारिश होने लगी।
विज्ञापन
इसी बीच नलकूप की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबकर साहिब सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन