फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Stones pelted at the car of a senior sales tax assistant

Etawah News: सेल्स टैक्स के वरिष्ठ सहायक की कार पर पथराव

Sun, 10 May 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted at the car of a senior sales tax assistant
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम ओवरटेक करने को लेकर कार सवार सेल्स टैक्स के वरिष्ठ सहायक और बाइक सवारों के बीच विवाद हो गया। घटना किल्ली गांव और रिटौली पुलिया के बीच की है। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने उनकी कार पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। वरिष्ठ सहायक ने बाइक सवार तीन लोगों पर फायरिंग, मारपीट और नकदी छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में फायरिंग व रुपये छीनने की बात झूठ निकली है। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल बाइक सवारों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन




बरालोकपुर निवासी मोहित कुमार (22), ऊंझा झाली थाना ऊसराहार निवासी उज्ज्वल सिंह (18), नगला खेमी निवासी उत्कर्ष (21), ग्राम सुल्तानपुर थाना एरवा कटरा औरैया निवासी धर्मवीर (25) तथा कुकरकाट थाना एरवा कटरा निवासी विकास यादव (22) दोस्त हैं। इनमें धर्मवीर उरई जालौन में बिक्री कर विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। शनिवार को पांचों दोस्त कार से घूम रहे थे। कार सवारों का आरोप है कि शनिवार शाम चार बजे बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक करके उनकी कार के सामने बाइक लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद फायरिंग करते हुए मारपीट की और कार में तोड़फोड़ कर दी गई। मोहित कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपित उसके पास से 50 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी छीन ले गए। हालांकि कार में मौजूद अन्य लोगों ने रुपये छीनने जैसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की, जिससे मामला उलझ गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल पर कार पर पत्थर लगने के निशान मिले लेकिन गोली लगने का कोई निशान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बसरेहर सौरभ सिंह ने बताया कि कार में सवार लोगों का मेडिकल कराया गया है। सभी शराब के नशे में थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि पहले कार सवारों ने बाइक सवार युवकों से विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद जब कार सवार वहां से जाने लगे तो बाइक सवारों ने उनकी कार पर पत्थर फेंके और भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक सवार युवकों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहे हैं। मामले की जांच कर आरोपी युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed