फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Stone pelting, three injured in filling dispute

नींव भरने के विवाद में पक्षों में मारपीट पथराव, तीन घायल

Tue, 03 Mar 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting, three injured in filling dispute
महेवा। थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रम्पुरा व्यास में प्लाट में नींव भरने को लेकर दो चचेरे भाइयों में जमकर ईंट-पत्थर व लाठी डंडे चले। इसमें एक ग्रामीण सहित एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। महेवा चौकी पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। साथ ही दो लोगों को पकड़ कर चौकी लाई है।
विज्ञापन

ग्राम रमपुरा निवासी चंद्रपाल पुत्र जगदीश पाल अपनी पैतृक जगह पर दीवार बनाने के लिए नींव भर रहे थे। उनके ही परिवार के राम प्रकाश ने इसका विरोध करते हुए काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया। मजदूरों को भगाने पर चंद्र पाल ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने पथराव भी हुआ। इसमें सुशील पुत्र चंद्र पाल व उनके चाचा संजय पुत्र जगदीश पाल घायल हो गए। दोनों पक्षों में करीब 20 मिनट तक पथराव हुआ। इसी बीच उधर से गुजर रहे रमेश चंद्र पुत्र भी पत्थर लगने से घायल हो गए। गांव के लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी महेवा चिंतन कौशिक मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां रमेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed