{"_id":"60aa93828ebc3eb4e82f735f","slug":"sticks-on-two-sides-five-injured-etawha-news-knp6300294150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में लाठी डंडे चले, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में लाठी डंडे चले, पांच घायल
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। बलरई थाना क्षेत्र के गांव नगला विशुन में शनिवार की शाम रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में एक पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव नगला विशुन में रास्ते के विवाद में शनिवार की शाम दो पक्ष आमने सामने आ गए। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में विकास बाबू, मुन्नेश कुमार, आदेश कुमार, रामकिशन राजपूत व उनकी पत्नी कंठश्री राजपूत घायल हो गए। विकास बाबू व रामकिशन राजपूत के सिर में ज्यादा चोट आई है।
घायलों का आरोप है कि उनके पड़ोस के पांच लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया है। वहीं, बलरई थाने की पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।