फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Steamed presentation of film stars

फिल्मी सितारों की दिलकश अदाओं पर झूमा सैफई

Tue, 12 Jan 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 12 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Steamed presentation of film stars
सैफई महोत्सव के भव्य स्टेज पर सोमवार रात मुंबई के  नामचीन फिल्मी सितारों
विज्ञापन
की दिलकश अदाओँ पर सैफईएक बार फिर मस्ती से झूमी। फिल्मी सितारों से सजी म्यूजिकल नाइट में बालीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों खास तौर पर करीना कपूर के डांस परफॉरमेंस के दौरान थिरक रहे दर्शकों की दीवानगी सिर चढ़कर बोली।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव और सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने भी कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया। अभिनेता सैफ अली खान ने झूले पर बैठ कर स्टेज पर धमाकेदार एंट्री लेकर जमकर तालियां बटोरी।
सोमवार शाम सात बजे से शुरू हुई म्यूजिकल नाइट का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव और सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने उद्घाटन किया।

इस मौके पर सैफई महोत्सव की ग्राम्या स्मारिका का भी विमोचन किया गया। सोमवार दोपहर से लोगों की भीड़ महोत्सव पंडाल की रुख करने लगी थी। शाम होते होते सैफई की सड़कें दर्शकों से जाम हो गईं।  दर्शकों की सहूलियत के लिए कई जगह बड़ी  स्क्रीन लगाई गई थी।
 
मशहूर प्ले बैक सिंगर जावेद अली ने म्यूजिकल नाइट का आगाज, मन से हैं मुलायम, इरादे हैं लोहा गीत गाकर किया। इसके बाद उन्होंने मशहूर फिल्मी गीत, चाहे जो कहते रहो, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी गीत सुना कर दर्शकों को जोश से भर दिया। दर्शकों ने भी जोरदार तालियों से उनके गीत को सराहा।

फिल्मी कलाकारों से सजी म्यूजिकल नाइट में सबसे धमाकेदार एंट्री अभिनेता सैफ अली खान की रही। वह झूले पर बैठ कर स्टेज पर उतरे और साथी कलाकारों के साथ ओमकारा ओमकार गाने पर डांस किया। थिरक रहे उत्साही दर्शकों ने तालियों और सीटियों से उनकी उनकी परफॉरमेंस को जमकर सराहा।

सैफ ने एक के बाद अपनी हिट फिल्मों के फड़कते गीतों पर जोरदार डांस किया। रेस टू के गीत, अल्ला दुहाई है बेताबी छाई है, सलाम नमस्ते सलाम नमस्ते, जिसे देखता हूं, वो लड़की है कहां और फिर कोई कहे कहता रहे, कितना ही हमको दीवाना, तमंचे पर डिस्को।

अंत में जब उन्होने, कोई लड़की देखूं, मेरा दिल दीवाना बोले और ओले ओले गीतों पर डांस किया तो दर्शक बेकाबू हो कर अपनी सीटों पर नाचने लगे। अभिनेत्री करीना कपूर ने, तेरी मेरी, मेरी तेरी एक कहानी है पर जोरदार डांस परफॉरमेंस दी। इसके बाद जब उन्होंने, मेरी फोटो चिपका ले सैंया फेवीकॉल से गाने पर डांस किया तो उनकी दिलकश अदाओं पर थिरक रहे दर्शक मस्ती में डूबे नजर आए।

करीना ने, मेरा नाम मैरी है, मैरी सौ टके तेरी है, गाने पर भी डांस करके लोगों का मनोरंजन किया। गायक अंकित तिवारी ने भी अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरते हुए तालियां बटोरी। उन्होंने सबसे पहले जरा सी दिल में जगह दे, हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते गीत गाया।

हास्य कलाकार व अभिनेता आयुष्मान खुराना और भूमि ने लोगों को खूब गुदगुदाया। अभिनेत्री नेहा शर्मा ने जवानी जानेमन और ये मेरा दिल प्यार का दीवाना फिल्मी गानों पर ठुमके लगाए। रोशनी चोपड़ा ने अपनी असरदार एंकरिंग से दर्शकों को बांधे रखा।

इसके बाद करिश्मा तन्ना ने डांस आइटम पेश किए। इस दौरान दर्शकों ने ठुमके लगाए। जबकि डांसर एली अब्राहम ने, आज दिखा दे मुझे लव करके गाने पर डांस किया। टीवी के चर्चित हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी ने लेडीज लुक में मशहूर डायलॉग सुनाए तो दर्शक लोटपोट हो गए।

अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने भी बेहतरीन डांस परफॉरमेंस दी। सहयोगी कलाकारों के साथ उन्होंने माहौल में गर्मी पैदा की।  देर रात तक बाजीराम मस्तानी फिल्म के चर्चित हीरो रनवीर सिंह के साथ अर्जुन कपूर और सोनम कपूर आदि फिल्मी कलाकारों ने अपने लटके-झटकों और असरदार परफॉरमेंस से सैफई के दीवाने दर्शकों को बांधे रखा।

म्यूजिकल नाइट के दौरान लगातार मौजूद रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी फिल्मी सितारों के कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed