{"_id":"5c83f4bbbdec22143439bbe8","slug":"standing-dumpers-four-killed-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े डंपर घुसी कार, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े डंपर घुसी कार, चार की मौत
Sat, 09 Mar 2019 10:45 PM IST
gaurav gaurav
इटावा
इटावा
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह खड़े डंपर में तेज रफ्तार कार घुस गई। इससे अपर सांख्यिकी अधिकारी समेत चार लोगों की मौत हो गई। साथ ही एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। शव को सैफई मेडिकल के मोर्चरी में भेजा गया। घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी गई है।
बनारस के शिवपुर थाना के शीतल नगर कॉलोनी निवासी अरुण सिन्हा (60) मिर्जापुर के जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र में अपर सांख्यिकी अधिकारी थे। दो फरवरी को अरुण अपनी पत्नी रेखा सिन्हा (58) बेटा अमित सिन्हा (25) व बेटी श्वेता सिन्हा (18) और ड्राइवर रविंद्र विश्वकर्मा के साथ जयपुर की उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश के कालीन दरी के हस्तशिल्पियों का एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम में गए थे।
वहां से वापसी में पूरा परिवार आगरा रुका। शुक्रवार शाम को अपर सांख्यिकी अधिकारी अपने परिवार के साथ कार से लौट रहे थे। तभी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह लगभग 5.30 बजे ऊसराहार थाना क्षेत्र के कौवा रमपुरा गांव के पास चैनल नंबर 126 के पास खड़े डंपर में घुस गई।
विज्ञापन
भीषण भिड़ंत से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अपर सांख्यिकी अधिकारी अरुण सिन्हा व पत्नी रेखा सिन्हा, बेटा अमित सिन्हा और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी श्वेता सिन्हा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही उसराहार थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा मौके पर पुलिस टीम के साथ पर पहुंचे उन्होंने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी।