फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SSP Sahib, your police are not allowed to run Rail

एसएसपी साहब, आपकी पुलिस नहीं चलने दे रही रेल

Tue, 26 Sep 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Tue, 26 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
SSP Sahib, your police are not allowed to run Rail
पुलिस - फोटो : प्रत‌िकात्मक

इटावा। पुलिसकर्मियों की चेन पुलिंग के चलते ट्रेनों का समय से चलना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि जिले में लगातार बढ़ती चेन पुलिंग को लेकर रेलवे के आलाधिकारियों ने आरपीएफ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके लिए आरपीएफ ने एसएसपी वैभव कृष्ण को सहयोग के लिए पत्र लिखा है। इसके बाद रेलवे चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध कड़े कदम उठाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से इटावा रेलवे स्टेशन के आसपास नॉन स्टाप ट्रेनों में चेन पुलिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार बढ़ती चेन पुलिंग पर रेल उच्चाधिकारियों ने जब आरपीएफ को लताड़ लगाई तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई कि जब भी किसी ट्रेन में चेनपुलिंग होती है और आरपीएफ मौके पर पहुंचती है तो ट्रेन से उतरकर पुलिसकर्मी ही भागते नजर आते हैं।
विज्ञापन


कई बार तो मौके पर पहुंचने के बाद भी आरपीएफ के सिपाही चेन पुलिंग करने वालों को इसलिए नहीं पकड़ पाए क्योंकि ट्रेन से उतरने वाले एक नहीं कई सिपाही थे। ऐसे में रेलवे के सामने यह समस्या खड़ी हो गई है कि प्रतिदिन चेन पुलिंग कर ट्रेनों से उतरने वाले पुलिसकर्मियों पर कैसे नकेल कसी जाए। इस मुसीबत से निपटने के लिए अब रेलवे पुलिस ने जिले के पुलिस कप्तान से मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया जाता है कि रेलवे पुलिस ने एसएसपी वैभव कृष्ण को पत्र लिखा है। पत्र में रेलवे पुलिस ने कहा है कि वह जिले में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को ट्रेनों में चेन पुलिंग न करने व रेल नियमों के तहत यात्रा करने के दिशा निर्देश जारी कर रेलवे का सहयोग करें। पत्र में आरपीएफ ने यह भी कहा है कि वर्ष 2016 में भी इसी तरह का पत्र लिखकर तत्कालीन एसएसपी से सहयोग मांगा गया था। जिसपर पुलिसकर्मियों को ट्रेनों में चेन पुलिंग करने पर दण्डित करने के निर्देश तत्कालीन एसएसपी ने जारी किए थे।

बेटिकट एसी कोच में भी जबरन यात्रा करते हैं
रेलवे केे सामने दूसरी मुसीबत एक और है कि ट्रेनों में यात्रा करने वाले पुलिस कर्मी बहुत कम ही टिकट लेकर यात्रा करते हैं। वहीं कई बार तो टिकट न होने के बावजूद पुलिसकर्मी जबरन एसी कोच में भी सवार हो जाते हैं और ऐसे में अगर टीटी उनको टोकता है तो वह झगड़ने को तैयार हो जाते हैं। ऐसे में टिकट लेकर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पिछले तीन दिन में 13 ट्रेनों में हुई चेन पुलिंग
22 सितंबर : 12379 अप जलियावाला बाग एक्सप्रेस, 23 सितंबर : 12370 डाउन हरिद्वार-हावड़ा सुपरफास्ट, 13484 डाउन फरक्का एक्सप्रेस, 12816 डाउन नन्दन कानन सुपरफास्ट, 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 14001 अप आनन्दबिहार भागलपुर सुपरफास्ट, 24 सितंबर : 12562 डाउन स्वतंत्रता सैनानी सुपरफास्ट, 12582 डाउन मडुआडी सुपर फास्ट, 12488 डाउन जोगबनी सुपर फास्ट, 12501 अप पूर्वोत्तर सम्पर्क क्रांति , 12561 अप स्वतंत्रता सैनानी, 12487 अप सीमांचल एक्सप्रेस, 12307 अप हावड़ा जोधपुर


चेन पुलिंग करनें वालों पर हो कार्रवाई: डीबी सिंह
आरपीएफ इंस्पेक्टर डीबी सिंह का कहना है कि रेल उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देश हैं कि ट्रेन में चेन पुलिंग करने वालों को बख्शा न जाए। चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हों। ऐसे में उन्होंने एसएसपी इटावा को पत्र लिख कर सहयोग मांगा है। इसके साथ ही अप व डाउन होम सिग्नल पर ट्रेनों की चौकसी बढ़ा दी है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति ट्रेन की चेन पुलिंग कर उतरता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध रेलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed