फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Spring Festival travel with Klsyatra

कलश यात्रा के साथ बसंत महोत्सव शुरू

Thu, 04 Feb 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 04 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Spring Festival travel with Klsyatra
कस्बे में खटखटा बाबा की कुटी परिसर में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ बसंत महोत्सव प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुई।  बैंडबाजों के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया।  
विज्ञापन



यह शोभायात्रा खटखटा बाबा कुटी परिसर से प्रारंभ हुई ।  होमगंज, नगर पालिका, बड़ा चौराहा, सदर बाजार, छोटा चौराहा, पंसारी बाजार, कैला गमा देवी मंदिर, लोहामंडी, जैन बाजार, कटरा बिल्लोचियान होते हुए ऐतिहासिक बिलैया मठ पहुंची।
विज्ञापन



 इसके उपरांत फक्कड़पुरा, कटरा पुख्ता, कटरा बुलाकीदास होते हुए वापस गंतव्य स्थल पर समाप्त हुई।  इस शोभायात्रा में सिर पर कलश लिए महिलाओं व पुरूषों के पीछे एक भव्य रथ पर सवार होकर कथा व्यास स्वामी प्रकाश चैतन्य महाराज, कार्यक्रम आचार्य श्री प्रकाश द्विवेदी चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 आगे-आगे बैंड की  करणप्रिय धार्मिक स्वर लहरियां गुंजायमान करते हुए चल रहा था।  शोभायात्रा में शामिल नौजवान खटखटा बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।  इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed