फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sports

स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 19 Dec 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
sports
इटावा। जनपद प्रदर्शनी के तहत महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने जीत ली है। बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने एसएमजीआई क्लब को 8 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले खेलने उतरी एसएमजीआई क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 97 रन बनाए। इसमें रेहान अजीज ने सर्वाधिक 24 तथा सौरभ अवतार ने 16 रनों का योगदान दिया। सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से गेंदबाजी में नितिन ने 3, प्रमोद पाटिल और धनंजय ने 2-2 तथा फरहान और अवनीश ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने 18 ओवर में विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से रवि कुमार ने सर्वाधिक 47 रन एवं धनंजय ने 39 रनों के योगदान दिया। एसएमजीआई कि ओर से गेंदबाजी में मनु और रेहान ने 1-1 विकेट लिए। धनंजय यादव को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ थे सीरीज पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने एफसीसी क्लब को 80 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। इस मैच में फरहान को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायरिंग पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह एवं वेद प्रकाश ने की। स्कोरिंग इंद्रजीत सिंह एवं लल्लन ने की। कमेंट्री सनी ने की। समापन के अवसर पर पुरस्कार वितरण जिलाधिकारी जेबी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed