{"_id":"5dc9afca8ebc3e5aec25e4a9","slug":"sports-etawha-news-knp525226424","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड चैंपियनशिन में अजीत ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड चैंपियनशिन में अजीत ने जीता कांस्य
विज्ञापन
कांस्य पदक के साथ अजीत
- फोटो : ETAWHA
भरथना (इटावा)। क्षेत्र के नगला विधी साम्हो के दिव्यांग खिलाड़ी अजीत सिंह ने एक बार विश्व पटल पर देश के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन किया है। दुबई में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अजीत ने भाला फेंक स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया है। अजीत की सफलता पर परिवार के गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
रविवार की शाम दुबई में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान स्पर्धा में अजीत सिंह ने 59.46 मीटर दूरी पर भाला फेंक कर कांस्य पदक जीता। इससे पहले चीन के बीजिंग में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 56.47 मीटर पर भाला फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित किया था।
भाई शेर सिंह (अंशू) ने बताया कि अजीत ने ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षा संस्थान से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। इसी संस्थान में दाखिला लेकर प्रशिक्षक बृजेंद्र सिंह दवास की देखरेख में भाला फेंकने का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
दुबई में 7 नवंबर से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप चल रही है जिसका समापन 17 नवंबर को होगा। पुत्र अजीत की सफलता पर पिता सुभाष चंद यादव, मां पुष्पा देवी के अलावा भाई शेर सिंह यादव,बहन अनुष्का,दीप्ति बाबा राजेंद्र सिंह, विश्राम सिंह, ताऊ सुरेश चंद्र,चाचा नीरज यादव, राजवीर सिंह आदि परिजनों समेत गांव में खुशी का माहौल है।
गांव के रवि का कहना है कि अजीत की सफलता से बेहद खुशी है। गांव का नाम रोशन किया है। नगला मंदिर सुखवीर सिंह का कहना है कि अजीत ने परिवार, गांव समेत आसपास के लोगों का भी सीना चौड़ा कर दिया है। अजित की सफलता से बेहद खुशी हुई।
नगला नया के युवा जीतू का कहना है कि अजीत की लगन व सफलता हम सब युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। गांव के ही शनि, जीवा, विक्रम, सतीश, आंसू, बॉबी आदि युवाओं में अजीत की सफलता पर उत्साह व्याप्त है।