{"_id":"62595e4691864a35e82b26a9","slug":"sports-etawah-news-knp6912642174","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरथना ने ताखा को 40 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरथना ने ताखा को 40 रन से हराया
विज्ञापन
उद्घाटन मैच में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि गौरव पाठक
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से अध्यापकों का छह दिवसीय क्रिकेट मैच शुक्रवार को सुबह 7 बजे राजकीय इंटर कालेज के मैदान में शुरू हुआ। उद्घाटन मैच ताखा व भरथना के बीच हुआ। भरथना की टीम 40 रन से विजयी रही।
मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक ने किया। टॉस जीतकर ताखा ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए भरथना की टीम ने चार विकेट पर निर्धारित 16 ओवर में 172 रन बनाए। जयकरन ने 70, स्वरूप ने 39, लोकेश ने 26 रन और गौतम ने आठ रन बनाए। ताखा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ ने दो, अमन और राघवेंद्र ने एक-एक विकेट लिए। ताखा की टीम निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन बना सकी। महेंद्र प्रताप ने 32 व राघवेंद्र ने 25 रन बनाए।
भरथना की ओर से गेंदबाजी करते हुए सतेंद्र ने तीन और स्वरूप ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच जयकरन रहे। अंपायरिंग अर्पित यादव व संचित यादव ने की। स्कोरर राहुल वर्मा रहे। 15 अप्रैल को सुबह 7 बजे से जसवंतनगर व महेवा के बीच मैच खेला जाएगा। मैच में शोएब आलम, राजेश जादौन, अवधेश राठौर, सत्यनरायन प्रसाद, सूर्यप्रकाश रोहित ने सहयोग किया।