{"_id":"62507d3704c3d52d414de62c","slug":"sports-etawah-news-knp6901293164","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधामोहन, शिवानी व शुभि ने जीती चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधामोहन, शिवानी व शुभि ने जीती चैंपियनशिप
विज्ञापन
क्रीड़ा समारोह में राधामोहन को चैंपियनशिनप प्रदान करते प्राचार्य डॉ राजेश किशोर त्रिपाठी
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में राधा मोहन, शिवानी और शुभि चैंपियन रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र और छात्राओं ने दमखम दिखाया।
समारोह में प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने कहा कि खेलकूद शिक्षा का एक आवश्यक अंग है। खेलकूद से छात्र जीवन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और जागरूकता उत्पन्न होती है। पूर्व चैंपियन छात्र राधामोहन एवं शिवानी ने मसाल सेरेमनी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोला फेंक छात्रा वर्ग में शिवानी प्रथम, निशा द्वितीय, काजल तृतीय रहीं। दो सौ मीटर छात्रा दौड़ में नीतू प्रथम, शुभी भदौरिया द्वितीय, निशा तृतीय रहीं। छात्रों की सौ मीटर दौड़ में मयंक त्रिपाठी प्रथम, आशीष भदौरिया दूसरे, राधामोहन तृतीय रहे। छात्रों की दो सौ मीटर दौड़ में मयंक त्रिपाठी प्रथम, आशीष भदौरिया दूसरे, पीयूष गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में राधा मोहन यादव प्रथम, धीरज सिंह द्वितीय, ऋषभ मिश्रा तृतीय रहे। चक्का फेंक में गायत्री व पूनम संयुक्त रूप से प्रथम, शुभी द्वितीय व निशा तृतीय रहीं। गोला फेंक में शुभी भदौरिया प्रथम, स्वाति पाल द्वितीय व शिवानी तृतीय रहीं।
भाला फेंक नीतू प्रथम, गायत्री द्वितीय व शिवानी तृतीय स्थान पर रही। त्रिकूद में राधा मोहन प्रथम, ऋषभ मिश्रा द्वितीय एवं मुकेश तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम शिवानी, द्वितीय मुस्कान तथा तृतीय अनन्या एवं नीतू रहीं। शिक्षिका सौ मीटर दौड़ में रत्ना शुक्ला प्रथम, डॉ शैली यादव द्वितीय, इरम सलीम तृतीय रहीं। शिक्षक बॉल थ्रो में उद्यान विभाग के डॉ आनंद सिंह प्रथम, गणित विभाग के सत्यार्थ मौर्या द्वितीय, कॉमर्स के प्रभारी डॉ योगेश शुक्ला तृतीय रहे। सौ मीटर कर्मचारी दौड़ में अनुज कुमार प्रथम ,संदीप कुमार द्वितीय और अनुपम शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंधकारिणी के सेक्रेटरी अरविंद कुमार मिश्र, प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. ज्योति भदौरिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।