{"_id":"5e1cbac88ebc3e87c56eac5c","slug":"sports-etawah-etawha-news-knp538248189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई के खिलाडिय़ों ने दौड़ और लंबीकूद में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई के खिलाडिय़ों ने दौड़ और लंबीकूद में जीते पदक
विज्ञापन
नेशनल रिलायंस एथलेक्टिस चैंपियनशिप में हर्ष ने स्वर्ण, शैलेंद्र ने सिल्वर पदक जीता
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। नेशनल रिलायंस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इटावा के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। सौ मीटर दौड़ में हर्ष ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। प्रतियोगिता मुंबई के प्रियदर्शनी पार्क खेल प्रांगण में आयोजित हुआ।
7 से 9 जनवरी तक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तृतीय नेशनल रिलायंस एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा के 9 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर 14 के खिलाड़ी हर्ष सिंह 100 मीटर में गोल्ड, लंबीकूद में शैलेंद्र ने सिल्वर जीता।
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के एथलेटिक्स प्रशिक्षक सिद्धार्थ कृष्ण ने बताया कि सितंबर माह में आयोजित राज्य स्तरीय रिलायंस एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद इंडिया में सभी रिलायंस मीट के आधार पर बेस्ट आठ टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने बताया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अमन धामा और शैलेंद्र राजपूत व्यक्तिगत चैंपियन भी रहे थे। 14 वर्ष 17 वर्ष आयु से कम बालकों की 4 गुणा 100 मीटर रिले में राज्य कीर्तिमान भी बनाया था। सिद्धार्थ कृष्णा ने बताया टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।