फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sports,etawah,etawah news

दिल्ली को हराकर इटावा बना क्रिकेट का चैंपियन

Mon, 21 Dec 2020 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
sports,etawah,etawah news
स्ट्रॉक लगाता दिल्ली का बल्लेबाज। - फोटो : ETAWHA
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में आयोजित 12वें स्व. रणवीर सिंह स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली और इटावा क्रिकेटर्स के बीच खेला गया। इसमें इटावा ने दिल्ली को बहुत ही रोमांचक मुकाबले में मात्र 1 रन से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

इटावा क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन बनाए। बल्लेबाज गौतम रघुवंशी ने सर्वाधिक 54, देवेंद्र तोरोलिया ने 38, धनवेश पटेल ने 19 और तरुन सिंह ने इटावा के लिए 16 रन जोड़े। दिल्ली के गेंदबाज यशपाल डागर ने 4, रवी तेवतिया ने 2 और कमल त्रिपाठी ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम निर्धारित 25 ओवर में 163 रन का स्कोर बना सकी और एक रन से फाइनल गवां बैठी।
विज्ञापन

दिल्ली के वकास अहमद ने 40, रीतेश गाडगे ने 30, रितिक यादव व कमल त्रिपाठी ने 21-21, सलमान खान ने 12 और अभिषेक पाठक ने 10 रन बनाए। इटावा गेंदबाज पीयूष गुज्जर और गौतम रघुवंशी 2-2, देवेंद्र तोरोलिया और अक्षत पांडेय व निशांत कुशवाहा ने एक-एक विकेट लिया। इटावा के लिए अर्ध शतक जड़ने वाले गौतम रघुवंशी को उम्दा बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच सहित मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। इस टूर्नामेंट में अंपायरिंग यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन) के मान्यता प्राप्त अंपायर सुनील शुक्ला और रितेश शर्मा ने की, जबकि स्कोरिंग यूपीसीए के मान्यता प्राप्त स्कोरर राजेश सिंह ने की। वहीं कामेंट्री फिरोजाबाद के असलम भोला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed