फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sports College in the finals beat the Saifai hostel

फाइनल में स्पोर्ट्स कालेज ने सैफई छात्रावास को हराया

Mon, 07 Dec 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 07 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sports College in the finals beat the Saifai hostel
 रविवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल लखनऊ मंडल व वाराणसी छात्रावास के
विज्ञापन
मध्य खेला गया। जिसमें लखनऊ मंडल ने वाराणसी छात्रावास को 04-01 से हराया। चौथा क्वार्टर फाइनल स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ व वाराणसी मंडल के बीच हुआ।

जिसमें स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने वाराणसी मंडल को 03-01 से हराया। तीसरा मैच पहला सेमीफाइनल सैफई छात्रावास व रामपुर छात्रावास के मध्य खेला गया जिसमें सैफई छात्रावास की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए रामपुर छात्रावास को 06-00 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा सेमीफाइनल स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ व लखनऊ मंडल के बीच हुआ। जिसमें स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने लखनऊ मंडल को 03-01 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ व सैफई छात्रावास के मध्य खेला गया। यह मैच संघर्षपूर्ण रहा।

कड़े मुकाबले के बाद स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने सैफई छात्रावास को 03-02 से पराजित कर टीम को विजय दिलाई। इस प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण निदेशक रिम्स टी प्रभाकर ने किया। निदेशक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

अंत में क्रीड़ाधिकारी/प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कालेज सैफई योगेंद्र पाल सिंह ने खिलाड़ियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारी केपी सिंह,  राजेश कुमार सोनकर, राजेश गौड़, संतोष कुमार जीवन रक्षक, देवेंद्र कुमार पाल सैफई स्पोर्ट्स कालेज अंशकालिक मानदेय खेल अध्यापक/शिक्षा अध्यापक मो. जियाउर्रहमान हॉकी, प्रमोद पाटिल क्रिकेट, कमलेश यादव कुश्ती, मीतू सिंह कबड्डी

राजीव यादव, बृजेश यादव, इंद्रकुमार, राजेश पंत, अशोक यादव, अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे, खेले गए मैचों में निर्णायक/ऑफीशियल की भूमिका सुनील सिंह, मनीष द्विवेदी, प्रखर पटेल, सुरेंद्र गौड़, दिग्विजय सिंह व जावेद ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed