{"_id":"5706a37a4f1c1b8024c813fd","slug":"spokesman-strangled-burned-bodies-poured-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता का गला घोटा, पेट्रोल डालकर शव फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता का गला घोटा, पेट्रोल डालकर शव फूंका
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला विशुन बाग गाड़ीपुरा में बुधवार की रात चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज की हिंदी प्रवक्ता की गला घोटकर हत्या करने के बाद शव पेट्रोल डालकर फूंक दिया गया। आरोप है कि पति ने घर वालों की मदद से वारदात को अंजाम दिया है। मृत प्रवक्ता के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति, सास, ससुर व तीन देवरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
मोहल्ला विशुन बाग गाड़ीपुरा निवासी स्नेहलता (35) पत्नी लक्ष्मण यादव चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज में हिंदी प्रवक्ता पद पर कार्यरत थी। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे पति लक्ष्मण यादव ने शोर मचाया कि घर में आग लग गई। मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कमरे में बेड पर उसकी पत्नी स्नेहलता मृत पड़ी हुई थी। उसका शरीर जला हुआ था। इलाकाई लोगों की सूचना पर कोतवाल विनोद कुमार यादव फोर्स के साथ पहुंचे।
इसी बीच सूचना पाकर नुमाइश चौराहे पर रहने वाले स्नेहलता के मायके वाले भी पहुंच गए। मृतका के पिता रणवीर सिंह यादव व भाई अजय ने उसके पति व ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने तथा पेट्रोल डालकर शव जलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो मायके वालों ने नहीं उठने दिया और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने इसकी जानकारी एसएसपी को दी तो वह मौके पर पहुंची और मायके वालों की बात सुनी।
विज्ञापन
उन्होंने मायके वालों की तहरीर पर पुलिस को हत्या का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। पुलिस ने मौके से पति लक्ष्मण सिंह को हिरासत में ले लिया। कोतवाल विनोद कुमार यादव ने बताया कि मृतक के भाई अजय की तहरीर पर पति लक्ष्मण, ससुर श्रीकृष्ण, सास कमलेश देवी तथा देवर उपेंद्र, मनोज व राजू के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।