फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Spectators danced to song and dance in music competition

Etawah News: संगीत प्रतियोगिता में गीत और नृत्य पर झूमे दर्शक

Mon, 01 Jan 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 01 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Spectators danced to song and dance in music competition
इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी पंडाल में शनिवार को जनपदीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया। संगीता गौर ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद गीत और नृत्य की एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियों से दर्शक झूम उठे। अच्छी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

प्रथम पाली में कनिष्ठ वर्ग की शास्त्रीय नृत्य बालिका में सेंट मेरी इंटर कॉलेज की समृद्धि दीक्षित प्रथम, सेविन हिल्स स्कूल की गार्गी राजपूत ने द्वितीय व माउंट लिट्रा जी की अनुष्का यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग में संत विवेकानंद की विंशी जैन प्रथम, माउंट लिट्रा जी की वैभवी शुक्ला द्वितीय व केंद्रीय विद्यालय की नीति सिंह तृतीय रहीं।
विज्ञापन

सरल नृत्य बालिका में कनिष्ठ वर्ग में अर्चना मेमोरियल की शिवांगी शर्मा व नित्या चौरसिया प्रथम, सेविन हिल्स की गार्गी राजपूत ने द्वितय तथा सेंट मेरी इंटर कॉलेज की इशिका मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यम वर्ग में शिवाजी शिक्षा निकेतन की आरुणी ठाकुर प्रथम, सेंट मेरी इंटर कॉलेज की वाणी मिश्रा व केंद्रीय विद्यालय की नीति सिंह तथा सेंट मेरी इंटर कॉलेज की सानवी जैन तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में स्वरांजलि संगीत विद्यालय से बिंदिया गोस्वामी प्रथम, स्मृति सिंह द्वितीय तथा स्वातिक डांस क्लास की स्वाती यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सरल नृत्य बालक में सेविन हिल्स के निखिल प्रथम, वंश शुक्ला द्वितीय व संत विवेकानंद के अमोध व कृष्णा डांस स्टूडियो के आयुष पाल तृतीय रहे। मध्यम वर्ग में स्वातिक डांस स्कूल के रितिक यादव ने प्रथम व स्वरांजलि के कार्तिक चतुर्वेदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य में अर्चना मेमोरियल व नारायण कॉलेज व सेविन हिल्स ने 40-40 अंक प्राप्त किए। माउंट लिट्रा जी ने 36 व कृष्णा डांस स्टूडियो व डिजलर ग्रुप को 32 अंक मिले।

कार्यक्रम में निर्णायकों में हिमांशु कुमार शुक्ला, ङाॅ. अनिल कुमार त्रिपाठी,शैलेंद्र चौहान रहे। संचालन अर्पित व कृष्णा ने किया। संयोजक ओपी गौर, सह संयोजक स्वाती गौर, शालिनी गौर रहे। मानसी चतुर्वेदी, शिवांगी वर्मा,सरिता वर्मा आदि ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed