फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   special memu train comes from gwalior

Etawah News: ग्वालियर से आई मेमू स्पेशल ट्रेन

Mon, 08 May 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 08 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
special memu train comes from gwalior
इटावा। करीब 365 यात्रियों को लेकर ग्वालियर से पहली बार चली मेमू स्पेशल ट्रेन रविवार दोपहर 3:20 बजे इटावा जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची।
विज्ञापन

मेमू स्पेशल ट्रेन 01891/ 01892 काे रविवार सुबह 11:30 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन से सांसद विवेक नारायण शेजवलकर व मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इटावा के लिए रवाना किया। रेलवे अधिकारी भी उपस्थित रहे। भिंड स्टेशन से सांसद व विधायक आदि ने ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। झांसी रेल मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे। मेमू स्पेशल ट्रेन को लोको पायलट देवेंद्र पुरोहित व सहायक लोको पायलट जीसी अनुरागी इटावा लेकर आए।
यात्रियों ने कहा कि सस्ती और सुलभ यात्रा मिलने से राहत मिली है। रातभर इटावा स्टेशन पर खड़े रहने के बाद मेमू ट्रेन सोमवार सुबह 7:10 बजे इटावा से ग्वालियर के लिए रवाना होगी। जो उदी मोड़, फूफ, भिंड, सोनी,गोहद रोड, शनिचरा,बिरला नगर होते हुए 118 किलोमीटर की दूरी चार घंटे 20 मिनट में तय करके शाम 5:30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
विज्ञापन



ग्वालियर तक सीधी ट्रेन चलने से कानपुर और इटावा के यात्रियों को लाभ मिलेगा। उन्हें ट्रेन भी नहीं बदलनी पड़ेगी। इससे यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। - पीएम मीना, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed