{"_id":"259c10047256501daaafc6600a2725ec","slug":"special-arrangements-will-be-sai-message-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं संदेश यात्रा में होंगे खास इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं संदेश यात्रा में होंगे खास इंतजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली मार्च को भरथना से अजीतमल तक जाने वाली तृतीय श्री साईं संदेश पद यात्रा को लेकर समिति पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बालूगंज मार्केट में हुई बैठक में बतौर संरक्षक चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू ने कहा कि पदयात्रा के दिन नगर में साफ सफाई और पेयजल उपलब्ध कराने के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
श्री सांई संदेश पद यात्रा समिति के पद यात्रा संयोजक मुकेश गुप्ता, आयोजक प्रदीप गुप्ता ‘झब्बू’, प्रबंधक गौरव यादव नीटू, अध्यक्ष सुशील कुमार पोरवाल नानू बाबा आदि ने भरथना से शुरू होकर बकेवर, महेवा होते हुए अजीतमल तक जाने वाली पालकी पदयात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि पहली मार्च को नगर के भोले कुटी से सुबह 6 बजे पद यात्रा शुरू होगी। नगर भ्रमण करते हुए अजीतमल स्थित साईं दरबार पहुंचेगी, जहां हवन पूजन व भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व श्री साईं के चित्र पर फूल माला पहनाकर आरती उतारी गई। इस दौरान संरक्षक अनिल त्रिपाठी, मंत्री संतोष पोरवाल, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, मुख्य सलाहकार किशन यादव, संगठन मंत्री राजीव पोरवाल, अनुज, अंशुल यादव, गुड्डू यादव, शिंटू यादव, विवेक यादव, डां. सर्वेश कुमार मोनू, शिवम, सौरव वर्मा, रिशु वर्मा, हिमांशु वर्मा, गौरव पोरवाल, शैलेंद्र शर्मा, किशन दुबे, गौरी आदि मौजूद रहे।