फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sp worker death

बूथ एजेंट बनने गए सपा कार्यकर्ता की मौत

Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
sp worker death
इटावा। सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले प्राथमिक विद्यालय कोकपुरा पोलिंग सेंटर में पार्टी की तरफ से बूथ एजेंट बनने पहुंचे सपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। वह दस्तावेज पूरे न होने की वजह से एजेंट नहीं बन पाए थे। वहां से घर लौटते वक्त ये घटना हो गई।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अड्डा बगिया निवासी कृष्णकांत तिवारी (48) सपा कार्यकर्ता थे। वह रविवार की सुबह घर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय कोकपुरा सेंटर में सपा की तरफ से बूथ एजेंट बनने गया था। संबंधित दस्तावेज न होने पर कृष्णकांत एजेंट नहीं बन सके थे।
विज्ञापन

इस पर वह अपना वोट डालने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही बूथ के बाहर निकले, खरंजे से ठोकर लगने पर गिर गए। उनकी नाक से खून निकलता देख वहां मौजूद लोगों ने परिजनों ने सूचना दी। साथ ही कृष्णकांत को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि कृष्णकांत को ब्लड प्रेशर हाई रहने की शिकायत रहती थी। घटना की सूचना पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सर्वेश शाक्य उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह यादव और लाइनपार क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह कुशवाहा ने कृष्णकांत के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
इधर, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस वजह से मौत की सही वजह सामने नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed