फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP wins the election of Land Development Bank

Etawah News: भूमि विकास बैंक के चुनाव में सपा का परचम

Wed, 28 Jan 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
SP wins the election of Land Development Bank
इटावा। भूमि विकास बैंक के चुनावों में सपा ने सैफई, भरथना और बढ़पुरा में अपना दबदबा कायम रखा। यहां सपा समर्पित तीनों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

सैफई में सपा समर्पित प्रत्याशी देवेंद्र यादव टिन्नी को 456 मतों से विजयी घोषित किया गया। बीजेपी समर्पित प्रत्याशी सुम्मेर को मात्र पांच और लाखन सिंह को तीन मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में कुल आठ मत निरस्त हुए। जीत की घोषणा के उपरांत समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जीत का प्रमाण पत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि पर ले जाकर उन्हें समर्पित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव, ब्लॉक प्रमुख मोंटी यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



भरथना। शाखा भरथना में प्रतिनिधि पद पर सपा का दबदबा कायम रहा। सपा समर्थित गोविंद सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित महेंद्र सिंह को 19 मतों से हराकर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी श्याम सिंह की देखरेख में कुल 273 खाताधारकों ने मतदान किया, जिसमें 11 मत निरस्त हुए। मतगणना में गोविंद सिंह को 138, महेंद्र सिंह को 119 और अमर सिंह को पांच मत मिले। परिणाम घोषित होने के बाद विधायक राघवेंद्र गौतम और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव सहित अन्य लोगों ने गोविंद सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन






इटावा। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सपा ने शानदार जीत हासिल की है। सपा प्रत्याशी चिम्मन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी विशंभर को 235 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। चुनाव में कुल 391 मत पड़े, जिनमें से 22 मत खराब घोषित हुए। चिम्मन सिंह को 302 मत प्राप्त हुए जबकि विशंभर को केवल 67 मतों से संतोष करना पड़ा। सपा के बढ़पुरा अध्यक्ष देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि यह पहला अवसर था जब भूमि विकास बैंक में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ और सपा ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed